वाराणसी, जून 10 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात परचून दुकानदार जितेंद्र कुमार पटेल (42 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सीपी मोहित अग्रवाल और एडीसीपी लिपि नगायच ने मौका-मुआयना किया। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रोहनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला जमीन विवाद से जुड़ा लगता है। आपसी रंजिश भी वजह हो सकती है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने मंगलवार सुबह परचून दुकानदार के शव के साथ अखरी-चितईपुर मार्ग पर चक्काजाम किया। एडीसीपी ने बताया कि जितेंद्र कुमार पटेल सोमवार रात 11 बजे परचून दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक से आए बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग की।...