गया, अप्रैल 15 -- अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर गया जी, प्रधान संवाददाताअवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। गया की दो कंपनियों ने अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान किए हैं। फ्रीडम इम्प्लयाबिलिटी एकेडमी 12 शिक्षक पदों के लिए इंटरव्यू करेगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक रखी गई है। 18 से 35 साल के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी को गया में ही नौकरी मिलेगी। वेतन के रूप में 14500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं सिद्धार्थ ट्रैक्टर कंपनी के अधिकारी 25 पदों के लिए इंटरव्यू करेंगे। सेल्स एक्सक्यूटिव और टेक्नीशियन के लिए दसवीं पास योग्यता रखी गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 40 के बीच होनी चाहिए। चयनितों को आठ हजार के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।बताया कि गया सेल्स एक्सक्यूटिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.