बांका, सितम्बर 28 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अंजनी कुमार का बीते बुधवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि अचानक थाना परिसर में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर किया, जहां गुरुवार अहले सुबह ब्रेन हेमरेज हो जाने से उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कन्हैया झा सहित अन्य पुलिस अधिकारी बांका अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस विभाग में उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत पुलिस लाइन बांका में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.