अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या। नगर निगम में कार्यरत अवर अभियंता जाहन्वी सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपनी तहरीर में जाहन्वी सिंह का कहना है कि उनके द्वारा नगर निगम के विद्युत यांत्रिक कार्यो का सम्पादन किया जाता है। एक कम्पनी के कर्मचारी धीरेन्द्र सिंह ने नौ अप्रैल को अयोध्या अशर्फी भवन के पास कार्यस्थल पर व शाम को घर पर आकर धमकी दी। मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...