अवर अभियंता के खाते से निकाले एक लाख
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पिंटू कुमार के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल नंबर पर आया तो अवर अभियंता को ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने बैंक जाकर इसकी जानकारी जुटाई। जिसमें बैंक ने यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले जाने का पता चला है। अवर अभियंता ने साइबर थाने में शिकायत दी है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी ट्रैफिक नोटिस चालान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से लाखों की साइबर ठगी यह भी पढ़ें- नोटिफिकेशन भेजकर युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.