अवर अभियंता की तत्परता से ट्रांसफार्मर जलने से बचा
औरैया, जून 18 -- नगर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित 400 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण अचानक अत्यधिक गर्मी उत्पन्न हो गई। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अवर अभियंता विजय कुमार मौके पर पहुंच गए और समय रहते आवश्यक कदम उठाकर ट्रांसफार्मर को जलने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर के अधिक गर्म होने से उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका पैदा हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अवर अभियंता ने तत्काल शटडाउन लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और ट्रांसफार्मर को ठंडा कराने की व्यवस्था कराई। मोहल्लेवासियों के सहयोग से ट्रांसफार्मर पर पानी डाला गया, जिससे उसका तापमान नियंत्रित किया जा सका। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में तेल की मात्रा बढ़ाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.