कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर चायल में बुधवार को सेवानिवृत्त ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार प्रजापति ने अवर अभियंता अच्छे लाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने भी उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि अच्छे लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.