अवनेश हत्याकांड में उलझी पुलिस, पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं
अमरोहा, मई 11 -- रहरा। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस उलझती नजर आ रही है। तीन लोगों से पूछताछ के पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं किया जा सका है। गांव निवासी सियाराम जाटव के 18 वर्षीय बेटे अवनेश का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी आटा चक्की की चारपाई पर पड़ा मिला था। पिता सियाराम जाटव का कहना है कि अवनेश गुरुवार रात गांव में बारात चढ़त देखने गया था। इसके बाद वह आकर चक्की पर सो गया। रात में किसी वक्त अवनेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के होमगार्ड झंडू, उसकी पत्नी शांति और बेटे विकास, कुलवंत, होशियार एवं जगवीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पिता ने हत्या की वजह चार वर्ष पुरानी रंजिश बताई थी। पूछताछ के बाद पुलिस मान रही है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.