बागेश्वर, सितम्बर 1 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में पीएमश्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां' रहा। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, मंडलसेरा की अवनी प्रियदर्शनी लोहुमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आनंदी एकेडमी के दक्षीष उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनर्सा की ज्योति मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन संगम शाह ने किया। जनपद विज्ञान समन्वयक एवं प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस...