शामली, अप्रैल 27 -- गोल्ड की पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय पांथुपुरा की कक्षा छह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों से कक्षा पांच उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जिसमें इस वर्ष चौसाना क्षेत्र पांथुपूरा की छात्रा अवनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अवनी, जो कुलदीप की पुत्री है, ने जिले स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। यह पहली बार है जब जिले के दूरस्थ क्षेत्र के किसी विद्यालय की छात्रा ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और शिक्षकों व छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। विद्यालय के प्रबंधक संदीप सैनी ने अवनी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्...