अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 25 जुलाई से आठ अगस्त तक नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा का आयोजन कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया जाएगा। इसके लिए संपूर्ण रूपरेखा एवं कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस आयोजन के लिए समिति गठन किया गया है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गयी विस्तृत कार्ययोजना के तहत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक को संयोजक एवं प्रो. अनूप कुमार व प्रो. गंगाराम को समिति का सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति में दस अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।अभियान की संयोजक प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के अनुसार 25 जुलाई को अभियान का शुभारंभ शपथ एवं स्वच्छता कार्यक्रम से होगा। 28 जुलाई को भाषण प्रतियोगिता एवं...