अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में मार्गों की खोदाई शिक्षक और विद्यार्थियों से लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। विवि मुख्य द्वार से अंतिम छोर तक विभिन्न विभाग और कार्यालय में वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने के लिए तीसरी बार सड़क खोदकर छोड़ दी गई है और सड़क की पटरी की इंटरलाकिंग ईंट (मलवा) लंबे समय से बिखरा पड़ा है। इसलिए परिसर में शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य आगंतुकों का आवागमन प्रभावित है। निर्माण कार्य में लापरवाही हजारों विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए हादसे का सबब बना है, लेकिन कार्यदाई संस्था और जिम्मेदार अधिकारी कोई जहमत नहीं उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- खंजरपुर मार्ग पर गड्ढे की अनदेखी से हादसे का खतरा अवध विवि आवासीय परिसर में लगभग पांच माह से सीवर लाइन, अंडरग्राउंड विद्युत ला...