अयोध्या, जुलाई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ के तहत कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के राज्यव्यापी शुभारंभ के अवसर पर 26 जुलाई को आयोजित होने वाले जनपदीय कार्यक्रम की तैयारियां विश्वविद्यालय ने पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक में कुलपति की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध ...