अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय नवीन परिसर में निर्माणाधीन अद्भुत मॉडल का तालाब शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए शोध का केन्द्र बनेगा। नालंदा विवि की तर्ज पर तीन करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माणाधीन तालाब 'फ्लोरा' और 'फ्यूना' सहित तमाम खूबियों से लैस होगा। तालाब अवध विवि ही नहीं, बल्कि अन्य विवि और कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जलीय जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी अध्ययन पर शोध के लिए लाभकारी होगा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंशा के अनुरूप नालंदा विवि की तर्ज पर अवध विवि के नवीन परिसर में लगभग 3.34 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन तालाब ड्रीम प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। आठ माह में तालाब नए स्वरूप में नजर आने लगा है, हालांकि तालाब के अनूठे मॉडल में विकसित होने में समय लग सकता है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.