अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो महिला प्रतियोगिता में सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। उड़ीसा के बालासोर के फकीर मोहन यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो के क्योरगी इवेंट के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी विष्ट ने सिल्वर और 53 किलोग्राम भार वर्ग में गायत्री शुक्ला ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। अवध विवि के कुलपति डॉ.बिजेंद्र सिंह ने महिला खिलाड़ियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि खेल में मानसिक तत्परता एवं गामक कौशल के समन्वय से खेलों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि पदक प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.