लखनऊ, अप्रैल 11 -- अवध बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन ने वरिष्ठ न्यायमूर्ति को पत्र भेजकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला के दुधमुंहे बच्चे के साथ न्यायालय की ऊपरी मंजिल तक पहुंच कर कूदने का प्रयास करने की घटना को गंभीर बताया है। महासचिव ललित किशोर तिवारी की ओर से वरिष्ठ न्यायमूर्ति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थल पर इस प्रकार की घटना अत्यंत गंभीर है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस इंतजाम आवश्यक हैं। बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों में कहा है कि न्यायालय भवन की छत व ऊपरी तल पर आम लोगों या वादकारियों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा वहां जाने वाले सभी रास्तों पर मजबूत ताले लगाए जाएं। इसके अलावा अधिवक्ता चेंबर ब्लॉकों ...