बरेली, जून 25 -- फरीदपुर। लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस पचौमी गांव के पास अनियंत्रित होकर मक्के से भरे ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकाल कर सीएचसी भेजा। गंभीर घायलों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ से सीतापुर होकर दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ रोडवेज बस बुधवार रात ढाई बजे फरीदपुर के पचौमी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। बस में करीब 34 यात्री बैठे थे। यात्री गहरी नींद में थे। हादसे के बाद झटका लगने से बस में बैठे यात्री सीट से गिर गए। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकाला। बस चालक को नींद आने से हादसा होना बताया गया।बस में स...