अवध चौराहा व मुंशी पुलिया से हटाया अतिक्रमण
लखनऊ, जून 6 -- नगर निगम ने शनिवार को अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही यातायात संबंधी समस्याओं को देखते अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों ठेले, खुमचे और गुमटियां जब्त की गईं। जोन पांच में जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में अवध चौराहे से हरदोई रोड तक विशेष अभियान चला। इस दौरान सड़क एवं फुटपाथों पर लगाए गए आठ ठेले, छह गुमटियां और चार काउंटर हटाए गए। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई में कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक विवेक मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाष चौधरी, प्रवर्तन दल व पुलिस बल मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए, 15 ठेलियां जब्त उधर, जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मुंशीपुलिया चौराहे एवं आसपास के क्षेत्रों में नालियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.