लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। संवाददाता अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ एनएसएस गीत, शिक्षा पर लघु नाटक और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में वीएलसीसी की वर्कशॉप भी हुई जिसमें ग्रूमिंग, स्किन केयर, मेकअप एवं एयरब्रश तकनीक पर डेमो और प्रश्नोत्तरी की गई और मुफ्त हेयरकट कूपन वितरित हुए। एनएसएस इकाई की अध्यक्ष अनुष्का यादव ने 'नॉट मी, बट यू' के मंत्र पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा के साथ प्रो. अतुल शर्मा, और कॉलेज प्राचार्या प्रो. बीना राय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.