लखनऊ, मार्च 22 -- प्रदेश भाजपा के जिला समितियों के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। रविवार को अवध क्षेत्र को लेकर बैठक हुई। इससे पहले शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश भाजपा महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने काशी और कानपुर क्षेत्र के साथ बैठकें की थीं। बैठकों के बाद तीनों क्षेत्रों की जिला कार्यसमितियां जारी होना शुरू हो गई हैं। वर्ष 2019 के बाद पहली बार जिला कार्यसमितियों में बदलाव हो रहे हैं।प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने जिला समितियां गठित करने की प्रक्रिया ब्रज क्षेत्र से शुरू की थी। ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की जिला समितियां तय की जा चुकी हैं। अब पार्टी बचे अन्य क्षेत्रों की भी समितियों को आपसी सहमति से जल्द से जल्द अंतिम रूप देना चाहती है। रविवार को अवध क्षेत्र को लेकर चर्चा हुई जबकि शनिवार को काशी और कानपुर क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.