मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुशहरी। छपरा मेघ पैक्स अध्यक्ष पद पर अवध किशोर निर्वाचित हुए। अवध किशोर सिंह को कुल 365 मत और राजेश शर्मा को कुल 317 मत प्राप्त हुए। 29 मत रद्द हुए। इस प्रकार अवध किशोर सिंह को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा कुल 48 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले पंचायत भवन पर बुधवार को छपरा मेघ पैक्स का उपचुनाव हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि निर्धारित दो मतदान केंद्रों पर 1048 मतदाताओं में से 711 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.