लखनऊ, मार्च 19 -- अवध कॉलेजिएट की पारा शाखा का गुरुवार को वार्षिकोत्सव और विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्रों को मोबाइल, नगद पुरस्कार, साइकिलें एवं स्टॉली बैग देकर सम्मानित किया। निर्देशिका जतिंदर वालिया और निदेशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर ने छात्रों की माताओं को मदर क्वीन उपाधि से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी और मोनिशा व्यास ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...