नई दिल्ली, मई 5 -- आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर शिक्षक अवध ओझा पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को लेकर जल्दबाजी कर गए। ओझा को पूरा विश्वास था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। वह इस बात को लेकर इतने आश्वास्त थे कि उन्होंने ममता बनर्जी को बधाई भी दे दी। हालांकि, 24 घंटे के भीतर यूटर्न लेते हुए उन्हें अपनी बधाई भाजपा को भेजनी पड़ी। सोमवार को जब पश्चिम बंगाल में नतीजे आए तो 15 साल से सत्ता पर काबिज टीएमसी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला। भाजपा 207 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही तो टीएमसी 80 (79 पर जीत, एक पर बढ़त) सीटों पर सिमट गई। पहली बार बंगाल में कमल खिलने पर भाजपा गदगद है तो राजनीतिक जानकार उसकी रणनीतियों का विश्लेषण करनें जुटे हैं। 10 साल पहले महज 3 सीट जीतने वाली भाजपा ने अगले दो चुनाव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.