नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- राजनीति में अपनी छोटी सी पारी के बाद ही संन्यास की घोषणा कर देने वाले मशूहर शिक्षक अवध ओझा इन दिनों बेहद खुश हैं। हाल ही में राजनीति की राह छोड़ने वाले अवध ओझा ने कहा है कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि अब जो चाहें बोल सकते हैं, पार्टी लाइन के मुताबिक बोलने की बंदिश नहीं है। उनका इशारा उस इंटरव्यू की ओर था जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीच में दखल देते हुए इसे बंद करा दिया था और बेबस होकर अवध ओझा ने कहा था कि पार्टी लाइन वही लोग बताएंगे और वह उसी मुताबिक बोल सकते हैं। एक पॉडकास्ट में अवध ओझा ने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि यह उनके लिए उचित नहीं था। ओझा ने अब इस बात से भी इनकार किया कि वह आगे भाजपा में जा सकते हैं। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह टिकट नहीं मांगेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.