नई दिल्ली, जून 8 -- मशूहर कोचिंग शिक्षक और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 'ज्ञान' देते हुए सफलता के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं। ओझा ने हिंसा और अराजकता से बचने की सीख देते हुए अनशन पर 100 ही लोगों को बैठने को कहा और बाकी को बस अपने घर में झंडा लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर घर पर झंडा दिखा तो सरकार को बात मान लेगी। ओझा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी को कई सुझाव देते नजर आ रहे हैं। पहले ही चुनाव में हार के बाद तुरंत राजनीति से संन्यास ले लेने वाले अवध ओझा ने CJP को सफलता के मंत्र सिखाते हुए कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी से मैं कहूंगा कि जितने भी काम करना, संवैधानिक तरीके से करना। किसी के बहकावे, भड़कावे में मत आना, यह तुम्हारा देश है। बहुत आराम से तुम सं...