अवध एक्सप्रेस 6.40 घंटे तो सप्तक्रांति 4.11 घंटे की देरी से हुई रवाना
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच कवच इंस्टॉलेशन को लेकर मुजफ्फरपुर से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनें गुरुवार को भी प्रभावित रही। सुबह 11.35 बजे मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटा 11 मिनट की देरी से दोपहर पौने चार बजे खुली। बरौनी से बांद्रा जाने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा 40 मिनट की देरी से मुजफ्फरपुर आई। सहरसा से अमृतसर जाने वाली 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से रात नौ बजकर 50 मिनट पर आई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।इधर, शुक्रवार को भी गोरखपुर जाने वाली पांच ट्रेनों का परिचालन बदले रूट से होगा। इसमें 02563...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.