अवध एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे विलंब से पहुंची
बगहा, जुलाई 9 -- नरकटियागंज,हिसं।नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुज़रने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को रिकॉर्ड देरी से हुआ। इस क्रम में गोरखपुर, मुजफ्फरपुर व दरभंगा रूट की कमोबेश सभी एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से परिचालित हुईं। बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जाने वाली 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10 घंटे की देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। वहीं 19038 अवध एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन चार घंटे देरी से हुआ। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन करीब चार घंटा देरी से नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई। इसी प्रकार आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन करीब 6 घंटा देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार आनंद विहार व लौकहा बाजार के बीच चलने वाली 04014 एवं 04013 स्पेशल ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.