मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल की ओर से रेल पटरियों के अनुरक्षण एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं। बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड के बंथरा, तिलहर एवं मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर ट्रैक अनुरक्षण (टैंपिंग) कार्य के लिए आज से 15 जून के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। सीनियर डीसीएस महेश यादव ने बताया कि ट्रेन नंबर 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 12 जून व 15 जून को टनकपुर से चार घंटे विलंब से चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस 13 जून को टनकपुर से चार घंटे की देरी से निकलेगी। ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 12 व 14 जून को जम्मूतवी से चार घंटे की विलंब से चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 6 ट्रेनें फिर से लखनऊ चारबाग स्टेशन से ही चलेंगी, राजधानी एक्सप्रेस समे...