अवध-असोम एक्सप्रेस के पार्सल वैन में निकली चिंगारी, उतरवाया सामान
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अवध-असोम 15909 एक्सप्रेस के पार्सल वैन में बोरे से चिंगारी निकलने पर हड़कंप मच गया। छपरा जंक्शन पर पार्सल वैन में रखे उन 10 बोरों को उतार लिया गया जिसमें चिंगारी निकली थी, शेष ट्रेन के साथ जाने दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छपरा कंट्रोल ने इसकी जानकारी गोरखपुर मुख्यालय को दी। गोरखपुर में सभी बोरे उतार लिए गए और दिन में बोरों की बारीकी से जांच कराई गई लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ तक जाने वाली अवध-असोम एक्सप्रेस शुक्रवार को जब छपरा स्टेशन पर पहुंची तो एक कर्मचारी ने पार्सल वैन में लोडिंग के दौरान एक बोरे से चिंगारी निकलते देखा। यह भी पढ़ें- चेन पुलिंग से छह मिनट रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस, यात्रियों में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.