मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी बुधवार को अवध असम और पवन एक्सप्रेस से भी रवाना हुए। भगवानपुर, सराय, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा व बलिया तक के अभ्यर्थी इससे रवाना हुए। इससे पहले प्लेटफॉर्म संख्या चार से दोपहर डेढ़ बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल भी रवाना हुई। इसपर भी अधिकांश परीक्षार्थी ही सवार हुए। परीक्षार्थियों के लौटने को लेकर दोपहर बाद से जंक्शन पर भीड़ की वजह से अफरातफरी की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे के पदाधिकारी भी प्लेटफॉर्म पर डटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.