देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। अवध-असम एक्सप्रेस से असम के रहने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने बरामद किया। यह सभी घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने पूछताछ के बाद सभी को चाइल्ड लाइन देवरिया को सौंप दिया। साथ ही इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। दिल्ली जा रही अवध-असम एक्सप्रेस देवरिया पहुंची तो तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवान जांच करने लगे। इस दौरान जांच किया तो पता चला कि उसमें दो लड़की व दो लड़के हैं, सभी नाबालिग हैं। पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया तो पता चला कि वह सभी घर से भाग रहे हैं। इसके बाद टीम ने उन्हें ट्रेन से नीचे उतार लिया। यह सभी असम के न्यू बोगाईगांव के रहने वाले थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच की और परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पता चला कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.