अवध-असम एक्सप्रेस में महिला का पर्स गायब
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर। लखनऊ से मुजफ्फरपुर आ रही अवध-असम एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का पर्स गायब हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता कुमारी प्रतिज्ञा यूपी के जालौन जिले की रहने वाली हैं, जो वर्तमान में सरैया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ ए-वन कोच में लखनऊ से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका पर्स सोनपुर और हाजीपुर के बीच चोरी हो गया। पर्स में बैंक संबंधित कागजात, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.