अवधेश हत्याकांड में सात पर मुकदमा, आरोपियों की तलाश में दबिश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- पसगवां। छपौरा गांव के पास गन्ने के खेत के किनारे युवक अवधेश की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के पचतौर निवासी 35 वर्षीय अवधेश 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल छपौरा गया था। अगले दिन उसका शव पांडेवारी-छपौरा मार्ग पर गन्ने के खेत के पास कच्ची सड़क पर पड़ा मिला था। शव के सिर पर चोट के निशान मिले थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या, सड़क किनारे मिला शव घटनास्थल से उसकी बाइक भी बरामद हुई थी। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.