अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन मंत्री अवधेश श्रीवास्तव को अम्बेडकरनगर का जिला प्रभारी बनाया गया है। यह निर्णय चुनावी रणनीति को धार देने के लिए उठाया गया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देने और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नए प्रभारी को उठाना होगा। बता दें कि वर्ष 2022 के विस चुनाव में भाजपा को जिले की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। हालांकि उपचुनाव में कटेहरी सीट पर भाजपा को सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...