अवधेश महतो के निधन पर जदयू ने जताया शोक
धनबाद, अगस्त 31 -- धनबाद। जदयू के स्थापना काल से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता अवधेश महतो के निधन पर रविवार को शोकसभा की गई। प्रदेश महासचिव सुशील सिंह के झारूडीह स्थित आवासीय कार्यालय में हुई शोकसभा की अध्यक्षता गुलाब महतो ने की। संचालन जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अवधेश महतो श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सुशील सिंह ने कहा कि अवधेश कुशल संगठनकर्ता और जुझारू नेता थे। वे मजदूरों, वंचित वर्ग और आम जनता से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर रामस्वरूप यादव, हबीब खान, राजू, राजेंद्र, बबलू, सुभाष चंद्र, रीता रानी मंडल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.