सासाराम, दिसम्बर 5 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट वालीबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को आरंभ हुई। जिसके प्रारंभिक मुकाबले में अवधूत भागवान राम कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने बताया कि इसमें हमारे महाविद्यालय अवधूत भगवान राम की टीम त्रिदंडी देव कॉलेज आरा को दो शून्य से पराजित कर अगले दौर में पहुंच गई है। टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अंकितेश राज सिंह कर रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य व सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकमानाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.