मुंगेर, अप्रैल 17 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें मुंगेर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। डीएवी मुंगेर तथा हवेली खड़गपुर, सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर, अवधूत एकेडमी मुंगेर आदि के बच्चों का रिजल्ट लगभग शत् प्रतिशत रहा है। डीएवी पब्लिक स्कूल, मुंगेर ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल सभी 166 छात्र-छात्राएं सफल रहे। विद्यालय के मेधावी छात्रों में अभिनव कुमार दास ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट का फोटो कैप्शन- वहीं आराध्या एवं शिवांश खन्ना ने 96% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.