छपरा, फरवरी 17 -- डोरीगंज, एक संवाददाता। अवतार नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 3,276 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि चालक पुलिस को देखते ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एएसआई पप्पू कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छपरा-पटना मुख्य सड़क स्थित बोधा छपरा टोल टैक्स पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक खड़ा कर दियारा की ओर भाग निकला। थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिघवारा की ओर से एक ट्रक में अंग्रेजी शराब लदी आ रही है। सूचना के आधार पर बोधा छपरा टोल प्लाजा पर जांच अभियान लगाया गया था। पुलिस द्वारा ट्रक का तिरपाल हटाकर तलाशी ली गई तो कुरकुरे के बोरों के नीचे अंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.