अवतारी लीला के स्मरण से झूम उठा गांव
संतकबीरनगर, मई 1 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लॉक के मझौवा एकडंगा में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने अपने अमृतमयी प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार केवल एक घटना नहीं, बल्कि धर्म, प्रेम और भक्ति की पुनर्स्थापना का दिव्य संदेश है।उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का सरल और मधुर मार्ग दिखाती है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि के पावन क्षणों का भावात्मक चित्रण होते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और भजन-कीर्तन के बीच भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.