रुडकी, फरवरी 25 -- रुड़की। सिद्ध पीठ लाल माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर से श्री माता लाल देवी के 103वें अवतरण दिवस पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया गया। मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने बताया कि बंदाखेड़ी गांव से माता का विशेष स्नेह रहा है। यहां के भक्त माता के अनन्य अनुयायी रहे हैं और माता का यहां निरंतर आगमन होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...