चम्पावत, मार्च 17 -- लोहाघाट उप जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव चौहान अवकाश से लौट आए हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि ज्वाईनिंग लीव के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया कि अस्पताल में हर दिन हड्डी रोग से संबंधित 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। बताया कि इसके लिए ओटी भी तैयार की गई है। डॉ. चौहान ने बताया कि मरीजों को ज्यादा सुविधाएं देना उनका उद्देश्य है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने सीएम धामी, डीएम मनीष कुमार और सीएमओ डॉ. देवश चौहान का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...