फिरोजाबाद, मार्च 9 -- होली का त्योहार मना कर कारीगर वापस लौटे तो सुहाग नगरी के कांच कारखानों में काम लग गया। श्रमिकों के औजार थामते ही कारखानो में उत्पादन का पहिया फिर से घूमने लगा। कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां फिर से खनकने लगी। होली का त्योहार मना कर सोमवार को तमाम कारीगर वापस अपने घरों से वापस लौट आए। अनेक कारीगर और श्रमिक अपने-अपने कारखाने में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाल ली। सोमवार को सुबह विभिन्न कारखानों में अपनी ड्यूटी पर पहुंचे कारीगरों ने अपने हाथों में औजार थाम लिए। शहर के अनेक चूड़ी एवं माउथ ब्लोइंग कांच कारखाने में काम लग गया। काम शुरू होने पर अनेक कारखानों में रंग बिरंगी चूड़ियों की खनक गुंजने लगी।वहीं दूसरी ओर माउथ ब्लोइंग कांच कारखानों में उत्पादन उत्पादन का कार्य शुरू हो गया। कारीगर विभिन्न तरह के ग्लास आइटम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.