छपरा, मार्च 20 -- छपरा। विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल छपरा (शहरी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शनिवार और रविवार जैसे सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी राजेंद्र सरोवर पोखरा स्थित राजस्व संग्रहण काउंटर खुले रहेंगे। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता इन अवकाश के दिनों में भी अपने विद्युत बिल का भुगतान आसानी से कर सकेंगे।इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराना और लंबित बकाया की समस्या को कम करना है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने विद्युत विपत्र का भुगतान करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या सेवा बाधित होने की स्थिति से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.