बरेली, मार्च 26 -- नवरात्र पर अवकाश और रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे। उप महानिरीक्षक निबंधन के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक तेज सिंह यादव ने यह निर्देश सभी उप निबंधक कार्यालयों के लिए जारी किया है। ऐसे में 26, 27 मार्च को अवकाश और रविवार को भी जमीनों के बैनामे होंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...