शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष के समापन में अब तीन दिन शेष रहने पर परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली तेज कर दी है। उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र के निर्देश पर अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया गया है। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार ने बताया कि 29 मार्च रविवार सहित अन्य सार्वजनिक अवकाशों में भी कार्यालय संचालित रहेंगे। इस दौरान बकाया कर वसूली और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पटल सहायकों को कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन तथा यात्री एवं मालकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माह के शेष दिनों में बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर राजस्व बढ़ाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.