लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- अवकाश के दिन में भी उपनिबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। मार्च क्लोजिंग के चलते यह निर्णय लिया गया है। तहसीलों के रजिस्ट्री कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खोले जाएंगे। सहायक महानिरीक्षक निबंधन अमिताभ कुमार ने बताया कि रविवार सहित अन्य अवकाश पर भी उप निबंधन कार्यालय खोलने के निर्देश शासन ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सात उपनिबंधन कार्यालय जिसमें लखीमपुर सदर के अलावा मोहम्मदी, पलिया, निघासन, धौरहरा, मितौली, गोला तहसील के उपनिबंधन कार्यालय अवकाश में खुले रहेंगे। लोग सामान्य दिनों की तरह ही कार्यालय पहुंचकर बैनामा करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.