बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में जमीन बैनामे से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालय 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, जिससे बैनामा व अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण का कार्य बिना रुकावट जारी रहेगा। उपनिबंधक कार्यालय बलरामपुर के रजिस्ट्रार बीपी सिंह ने बताया कि उपमहानिरीक्षक निबंधन, देवीपाटन मंडल गोंडा की ओर से जारी निर्देशों के तहत 25 से 31 मार्च तक सभी कार्यालयों को सामान्य कार्य दिवस की तरह संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में बार एसोसिएशन, स्टाम्प विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों को भी सूचना भेज दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अक्सर बैनामों की संख्या बढ़ जाती है, लेकि...