बरेली, मार्च 27 -- रजिस्ट्री कार्यालय वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए अवकाश के दिन गुरुवार को भी खुला। सुबह से ही जमीन- मकान का बैनामा कराने वालों की कार्यालय में भीड़ लगी रही। सुबह 10 बजे से निबंधन भवन में लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। दिन भर में 68 बैनामे हुए। शासन के आदेश पर पिछले रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया था। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि नवरात्र में बैनामा कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...