जहानाबाद, फरवरी 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय पुराण के अवकाश प्राप्त शिक्षक राम विनय शर्मा को विदाई दी गई। विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में वरीय शिक्षक रामविजय शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा की गई।वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह से ईमानदारी दिखाई तथा छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी। उनके अवकाश ग्रहण करने से एक अनुभवी शिक्षक का स्थान रिक्त हो गया है। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक वाला नाथ पाठक ने किया। इस मौके पर पीएलवी संजय कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ मंगलेश्वर शर्मा तथा संजय कुमार समेत कई शिक्षकों ने अपनी बातें रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.