गोरखपुर, जनवरी 1 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टेल्हनापार निवासी व लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला के सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता पुरुषोत्तम उपाध्याय का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू तट पर किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी, अर्जुन प्रसाद उपाध्याय, जयशंकर उपाध्याय, मणिकांत पांडेय, अभय पांडेय, शैलेश पांडेय, दिनेश पांडेय, उमेश पांडेय ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.